एमआईटीएस में आरुण्य 2026 का डीजे नाइट के साथ समापन

Feb 24 2026

ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, सम विश्वविद्यालय एमआईटीएस के वार्षिक महोत्सव आरुण्य 2026 का समापन नृत्य, संगीत की अद्भुत प्रस्तुतियों, दर्शकों के उत्साह के साथ हुआ। हर प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने अपने कला कौशल का परिचय देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिन में लफ्ज ए बयान ने पहल ए हुनर, होलिस्टिक हेल्थ क्लब ने आर्केड मैनिया 2.0, द भागवत क्लब ने अक्षरमिता 26, व क्वेरेंसिया क्लब ने ब्रिंग योर ओन ब्रेन जैसे कार्यक्रमों में अपनी अभिव्यक्ति, रचनात्मक सोच, मानसिक कौशल का परिचय दिया। वहीं कार्यक्रम की शाम नृत्य, संगीत की प्रस्तुतियों के साथ ऊर्जावान रही। मंच से विद्यार्थियों ने हीर रांझा, इन्फर्नो, रस रंग, बैटल व ओम शांति ओम जैसी नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं डीजे नाइट में डीजे कशिश राठौर ने आधुनिक बीट्स, लोकप्रिय टैक्स व रंग बिरंगी लाइट्स ने क्लब का माहौल बनाया और पूरे परिसर को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर संस्थान के कुलपति डॉ आर के पंडित, प्रो वाइस चांसलर डॉ मंजरी पंडित, डीन स्टूडेंट एडमिनिस्ट्रेशन डॉ आरएस जादौन, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ मनीष कुमार सागर, डीन रिलेशन्स डॉ मनीष दीक्षित उपस्थित रहे।

एमआईटीएस के वार्षिकोत्सव में छात्रों के बीच विवाद
माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान में चल रहे वार्षिकोत्सव के दौरान  छात्रों के बीच विवाद हो गया। विवाद डांस कार्यक्रम के दौरान मंच के पास स्थान को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव पुलिस बल के साथ परिसर पहुंचे और विवाद में शामिल छात्रों को थाने ले आए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर जल्द नियंत्रण पा लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रों के बीच आपसी विवाद हुआ था, फिलहाल किसी के विरुद्ध मामला दर्ज नहीं किया गया है और समझाइश के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।