स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
Feb 23 2026
ग्वालियर। श्री गोविंद परोपकार सेवा समिति द्वारा नारायण विहार कॉलोनी स्थित एसबी विद्या भारती स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास का विकास करना तथा शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी प्रोत्साहित करना था।
मुख्य अतिथि सुशील कुमार शर्मा, डॉ. महेंद्र कुमार शर्मा, एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेविका ज्योति अग्रवाल एवं अभिभाषक डीके द्विवेदी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति का समन्वय ही बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करता है। कार्यक्रम में नृत्य, समूहगान, नाटक एवं देशभक्ति गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









