गिरिजा जाटव भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त
Feb 23 2026
ग्वालियर। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री गिरिजा जाटव को अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह नियुक्ति न केवल उनके समर्पण, परिश्रम और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान है, बल्कि समाज के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका का भी प्रमाण है।
गिरिजा जाटब ने हमेशा अनुसूचित जाति समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाने, युवाओं को जोडऩे और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है। सोशल मीडिया के इस दौर में उनकी जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि डिजिटल माध्यम से संगठन की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाया जा सकता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया टीम नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेगी तथा समाज के हितों को आगे बढ़ाएगी। उनकी यह नई जिम्मेदारी संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।
भारतीय जनता पार्टी में श्रीमती गिरजा जाटव का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। वे लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करती रही हैं। पहले प्रदेश कार्यकारी सदस्य के रूप में उन्होंने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अब उन्हें प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त किया जाना उनके परिश्रम, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। यह जिम्मेदारी उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है।
श्रीमती गिरजा जाटव को नई जिम्मेदारी के लिए नम्रता सक्सेना, जवान सिंह, रवि माझी, आरती सिंह, लक्ष्मी कुशवाह, ज्योति सिंह, जवान सिंह युवा नेता, रामनरेश पालिया, राज सेंगर, दीपक निगम, अजय निगम, विवेक चौरसिया, आकाश दंडोतिया, शिल्पा डोगरा, लक्ष्मी करण सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें नव नियुक्त पद के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









