कमला राजा हॉस्पिटल में भोजन प्रसादी का वितरण

Feb 23 2026

ग्वालियर। इंटरनेशनल लायंस क्लब ग्वालियर आर्यन प्रांत 3233 ई1 द्वारा समर्पण वेलफेयर समिति न्यूरोलॉजी वार्ड कमला राजा हॉस्पिटल में भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। एमजेएफ लाइन डॉक्टर मीरा जैन द्वारा 27वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर यह कार्यक्रम किया गया। 250 लोगों को भोजन प्रसादी से लाभान्वित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष लाइन किरण सोनी, लाइंस निरुपमा भटनागर और सुशील कुमार जैन एडवोकेट उपस्थित रहे।