योगेश्वरी फिरोजिया द्वारा एकल चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन

Feb 23 2026

ग्वालियर। कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन की उपनिदेशक डॉ योगेश्वरी फिरोजिया द्वारा अपने पिता भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति में अपनी एकल चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी रविन्द्र भवन दिल्ली की ललित कला अकादमी कला दीर्घा क्रमांक 1 में प्रदर्शित है। प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ कलाकार राजीव लोचन प्राध्यापक एवं आधुनिक कलाराष्ट्रीय दीर्घा के पूर्व निदेशक के मुख्य आतिथ्य में श्रीमती जावित्री फिरोजिया की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ कलाकार इन्दर सिंह कुदरत जयपुर के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ हरिमोहन बुधोलिया पूर्व हिन्दी संकाय अध्यक्ष विक्रमविश्वविद्यालय उज्जैन, वरिष्ठ कलाकार आरके सैनी, प्रकाश सिंह नीमराजे अध्यक्ष गोपाल किरण समाज सेवी संस्थान, डॉ. सुनीता श्रीवास्तव सुल्तानपुर, डॉ रजनीश गौतम सह प्राध्यापक चित्रकला विभाग डीएवीवी कालेज मुजफ्फरनगर उप्र, डॉ वंदना वर्मा प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष चित्रकला विभाग जेकेपी कॉलेज मुजफ्फरनगरउप्र, डॉ रवि शर्मा, मूर्तिकार सुरेश, चंचल चौहान सहित कला सुधिजन उपस्थित थे।