कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वावलंबन मेला और प्रदर्शनी आयोजित
Feb 23 2026
ग्वालियर। ग्वालियर। कस्तूरबा विश्रांति भवन न्यास कंपू परिसर में मेले का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि समाज के द्वारा समाज के लिए किए जाने वाले ऐसे प्रयास ही देश को स्वावलंबी बनाते हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं न्यास के प्रबंध न्यासी एडवोकेट जगदीश प्रसाद शर्मा ने न्यास द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी और बताया कि संस्था वर्षों से महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आभार प्रदर्शन गिर्राज गोयल ने किया। मेले में सेवाभारती की 15 भजन मंडलियों ने तीन घंटे तक भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सभी मंडलियों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीएसपी राजेन्द्र सिंह घुरैया ने महिला सशक्तिकरण को समाज की मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि कस्तूरबा न्यास जिस समर्पण भाव से महिलाओं के लिए कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि गरीब, पिछड़ी और पीडि़त महिलाओं को मुख्यधारा से जोडऩे का कार्य अत्यंत प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता केआरजी कॉलेज की प्राचार्य साधना श्रीवास्तव ने महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर विस्तार से विचार रखे। लघु उद्योग भारती की सचिव आभा अग्रवाल ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। न्यास द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए गठित दल का संचालन मीना सचान और मनीषा इंदरापुरकर कर रही हैं, जो विभिन्न प्रशिक्षण और रोजगारपरक गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं। कार्यक्रम में यशवंत इंदरापुर, यशवर्धन जैन, पूर्व रजिस्ट्रार अनिल सक्सेना, सेवाभारती के पदाधिकारी सुरेश मित्तल, सुमन शर्मा, डॉ. संगीता मल्होत्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









