एमआईटीएस में आयोजित वार्षिक महोत्सव आरुण्य 2026 शुरू
Feb 22 2026
ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एमआईटीएस), सम विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक महोत्सव आरुण्य 2026 का प्रथम दिवस अत्यंत उत्साह, रचनात्मकता तथा व्यापक जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ।
महोत्सव का शुभारंभ प्रात: 11 बजे माँ सरस्वती के समक्ष विधिवत दीप प्रज्ज्वलन एवं शंखनाद के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.के पंडित; वाइस चांसलर डॉ. मंजरी पंडित, डीन स्टूडेंट एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. आरएस जादौन, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मनीष कुमार सागर, डीन पब्लिक रिलेशन्स डॉ. मनीष दीक्षित सहित संस्थान के अनेक अधिकारी एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।
दोपहर से सायंकाल तक महोत्सव परिसर में विभिन्न शैक्षणिक, तकनीकी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। राष्ट्राय द्वारा आयोजित सृजन, हैकररैंक के तत्वावधान में कोड कार्निवल, फ्रेमफ्लिक्स क्लब द्वारा कैसल ऑफ फ्रेमफ्लिक्स, तथा स्टार्टअप सेल एवं नेक्सर्ज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शार्क टैंक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न छात्र क्लबों द्वारा लगाए गए रचनात्मक एवं नवाचार-आधारित स्टॉल्स ने भी विद्यार्थियों एवं आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
सायंकाल 7 बजे से आयोजित संगीतमय संध्या में गायक नवजोत आहूजा ने प्रस्तुति दी। उन्होंने ख़त, डाई विद ए स्माइल, कुड़ी वर्गी, हे ऐशा सहित अनेक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी, जिन पर उपस्थित श्रोतागण मंत्रमुग्ध दिखाई दिए। इस सांस्कृतिक संध्या में लगभग 6 हजार विद्यार्थियों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की भव्यता एवं लोकप्रियता का स्पष्ट आकलन किया जा सकता है।
विशेष आकर्षणों कॉमिक क्लैश के अंतर्गत स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणकज उपाध्याय की हास्य प्रस्तुति, द स्पीकर्स क्लब द्वारा चर्चा, विद्युत क्लब द्वारा लॉजिक एंड लाफ, एवं आईईआई सोसाइटी द्वारा आयोजित कोडिंग एरेना प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों में रुचि, आत्मविश्वास, तकनीकी समझ आदि का विकास हुआ तथा परीक्षाओं द्वारा मानसिक थकान भी कम हुई।
आज 23 फरवरीको विश्वविद्यालय के डांस क्लब नृत्यसंगम द्वारा नृत्य प्रस्तुतियाँ तथा डीजे कशिश राठौर द्वारा डीजे नाइट का आयोजन प्रस्तावित है, जिसके लिए विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









