भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
Feb 22 2026
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 131वें एपिसोड को स्वामी विवेकानंद मंडल के वार्ड 50 के बूथ क्रमांक 144 पर देखा व सुना गया। वहीं मंडल के सभी बूथों पर मन की बात देखा व सुना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, विशेष अतिथि के रूप में जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति उपस्थित हुए। इस अवसर पर अतिथियों ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
मंडल अध्यक्ष अमर कुटे एवं बूथ समिति के द्वारा अतिथियों का भाजपा का अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया गया। मन की बात के माध्यम से राष्ट्रहित के विचारों को आत्मसात करने का अवसर प्राप्त हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में देशवासियों से कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने हाल ही में आयोजित इंडिया एआई इंपेक्ट समिट 2026 का उल्लेख करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सकारात्मक और जिम्मेदार उपयोग में भारत विश्व को नई दिशा दे रहा है। श्री मोदी ने देश के युवा किसानों और नवाचारकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि आज का भारत परंपरा और आधुनिक तकनीक का संतुलित समन्वय कर रहा है। श्री मोदी ने परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर नागरिकों से ऑनलाइन लेन-देन में सतर्कता बरतने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
अवसर पर प्रभारी महेंद्र सोलंकी, क्षेत्रीय पार्षद अनिल सांखला, बूथ अध्यक्ष संदीप भदौरिया, बूथ महामंत्री एवं कार्यक्रम संजोयक नरेश जेठवानी, नीरज जैन, निर्मल बहरानी, त्रिलोक राठौर, जयसिंग सेंगर, सुनील भदौरिया, विवेक पाल, लव राठौर, दीपांशु जायसवाल, गब्बर खान, किक्की पंडित सहित बूथ पर निवास करने वाले कार्यकर्ता मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









