सतीश मेमोरियल शिक्षा समिति के तत्वाधान में वृद्धजनों को छड़ी वितरित की

Feb 22 2026

ग्वालियर। शिंदे की छावनी रामबाग कालोनी में स्थित सतीश मेमोरियल शिक्षा समिति के तत्वाधान में वरिष्ठ समाजसेवी ओर आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी के सौजन्य से विना सहारे चलने फिरने में परेशान वृद्धजनों को छड़ी वितरित की गई।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कश्यप, एवं महिला थाने की काउंसलर श्रीमति अर्चना शर्मा, विशेष अतिथि अंश कोलेज के डायरेक्टर अभिनव जेन, सतीश मेमोरियल शिक्षा समिति की संचालक श्रीमती आशा मगोन थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रदीप कश्यप ने वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह निस्वार्थभाव से दिव्यांग, वृद्ध, विधवा एवं परित्यागता निराश्रितों ही नहीं हर आम कमजोर व्यक्ति के लिए तत्पर रहकर सेवा करने के साथ साथ इन निराश्रितों के हक की आवाज उठाते रहते है। इतना ही नहीं हर कमजोर वर्ग की सेवा करने का एक मार्ग दिखाने का कार्य काफी बरसों से करते चले आ रहे है।  जौहरी जी एक तरह से इनके लिए एक मसीहा बन चुके हे। इसी क्रम में जौहरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सतीश मेमोरियल शिक्षा समिति की संचालक श्रीमती आशा मगोन द्वारा निस्वार्थ भाव से काफी समय से  समाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य निरंतर किया जाते रहे है। इस  विशेष मौके पर मनोज भिलवार, राजेन्द्र मिश्रा, बंटी श्रीवास, घनश्याम माहोर, हेमंत कुशवाह, सोनू यादव आदि उपस्थित थे।