पंजाबी झंग बिरादरी समाज रामलीला का मंचन 26 फरवरी से

Feb 22 2026

ग्वालियर। पंजाबी झंग बिरादरी आदर्श रामलीला समिति द्वारा होली पर आयोजित  होने वाली रामलीला का मंचन 26 फरवरी से हनुमान नगर जिंसी पुल एक पर प्रारंभ होगा। उक्त जानकारी पंजाबी परिषद के अध्यक्ष मोहनलाल अरोड़ा ने रविवार को एक पत्रकार वार्ता में दी।
  मोहनलाल अरोड़ा ने बताया कि यह रामलीला प्राचीन समय से होती आ रही है इस रामलीला को लगभग 100 वर्ष से ऊपर हो चुके हैं। उन्होंने बताया भारत विभाजन से पहले यह रामलीला पाकिस्तान में प्रारंभ की गई थी। जिसे हमारा समाज आज भी करता हुआ रहा है। इस रामलीला की खासियत है कि इसमें समाज के स्थानीय निवासी ही पात्र का रोल अदा करते हैं। उन्होंने बताया की 24 फरवरी को माता की चौकी से रामलीला उत्सव प्रारंभ हो जाएगा और यह रामलीला उत्सव 4 मार्च तक चलेगा तथा 5 मार्च को एक विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। उक्त चल समारोह आदर्श कॉलोनी के प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ जिंसी पुल पर समाप्त होगा।
पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष हरिओम नागपाल, भरत कथूरिया टिल्ले,  मोहनलाल अरोड़ा, जगदीश अरोरा, बलवंत मदान, प्रमोद पाहवा, कश्मीरी लाल बत्रा, दुष्यंत साहनी, रवि बत्रा, दीपकअरोड़ा, प्रवीण नागपाल, जगन्नाथ पाहवा, विजय चचड़ा, जवाहर सचदेवा, श्याम सचदेवा, कमल मिगलानी, बलदेव खुराना, सुभाष अरोरा, लाजपत नागपाल, राजू अरोड़ा एवं मीडिया प्रभारी राजू पंडित उपस्थित थे।