मां ने डांटा तो घर छोडक़र चला गया मासूम, 7 घंटे में पुलिस ने तलाशा
Feb 22 2026
ग्वालियर। शाम को खेलकर देर से घर पहुंचे 11 वर्षीय बेटे को उसकी मां ने डांटकर घर से भगा दिया। मां की डांट से डरा-सहमा मासूम बालक घर से दूर निकल गया और एक रिसॉर्ट के पास जाकर छिप गया। जब काफी देर तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां सिरोल पुलिस थाने पहुंची और पूरी बात बताई। मामला चूंकि एक बच्चे के गायब होने का था, इसलिए पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और उसकी तलाश में जुट गई।
मेहरा गांव में रहने वाली सविता जाटव का 11 वर्ष का बच्चा वंश गत शाम को खेलकर देर से घर पहुंचा था। देर से घर पहुंचा तो उसकी मां ने डांटा और घर से बाहर निकाल दिया। काफी देर तक वंश वापस नहीं आया तो सविता ने उसकी आस-पास तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिला। तो वह पुलिस के पास गई और पूरी बात बताई तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम सहित आस-पास के थानों को सूचना दी। मामला चूंकि बच्चे के लापता होने का था इसलिए कोई रिस्क नहीं ले सकते थे। पुलिस टीमें लगातार बच्चे को तलाश कर रही थीं। एक पुलिस टीम रात के 2:20 बजे ग्लोबल लोट्स रिसॉर्ट डीबी सिटी के पास पहुंची तो वहां वंश बैठा हुआ मिला जो कि बहुत डरा-सहमा था।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चे से बात की। वंश ने बताया कि उसे भूख लगी है तो रिसॉर्ट से खाना मंगाकर उसे खिलाया। वंश को लेकर उसकी मां सविता जाटव के पास पहुंचे और दोनों को समझाया कि इस तरह सब परेशान होते हैं, इसलिए कभी भविष्य में ऐसा न करें।
वहीं वंश की मां सविता को समझाया कि बच्चों को डांटे, लेकिन घर से बाहर नहीं निकाले। साथ ही बच्चे को समझाया कि माता-पिता भले के लिए डांटते हैं, उनसे कभी नाराज नहीं होना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









