भाविप शाखा-समर्पण की हुई परिवारिक बैठक

Feb 22 2026

ग्वालियर। भाविप शाखा समर्पण की प्रान्तीय गतिविधि संयोजक उमेश बिजपुरीया ओर प्रान्तीय वित सचिव रचना गोयल केआतिथ्य में इण्डियन कॉफी हाऊस फूलबाग पर एक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में शाखा द्वारा बर्ष 2025-26 सत्र मे किए गए सेवा संस्कार स्थाई प्रकल्प कार्यक्रम पर चर्चा कर शाखा समर्पण की डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी को भारतीय जनता पार्टी मे जिला सह मीडिया प्रभारी बनने पर फूलो की माला पटकाओं से सम्मानित कर अरुण गुप्ता का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस अवसर पर संरक्षक अरविंद दुदावत, संस्थापक संजय धवन, पूर्व अध्यक्ष गुलाब सिंह प्रजापति, अध्यक्ष विम्मी सचदेवा, महिला सहभागिता गतिविधि संयोजक डॉ ज्योति शर्मा, डॉ वंदना शर्मा, उपाध्यक्ष मधु धवन, सचिव लता गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीषा श्रीवास्तव, सेवा प्रकल्प मधु धीमान, उपाध्यक्ष महेश धीमान, पंकज शर्मा, वरिष्ठ मार्गदर्शक कैलाश चन्द अग्रवाल, प्रवीण पवार, मिडिया भूपेन्द्र प्रेमी, अरुण गुप्ता, अशोक राजपाल आदि उपस्थित थे।