युवाओं की ऊर्जा ही विकसित भारत की नींव: डॉ. शत्रुघ्न सिंह
Feb 22 2026
ग्वालियर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय श्यामलाल पांडवीय महाविद्यालय मुरार की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय आवासीय शिविर का शुभारंभ मुरार स्थित स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शत्रुघ्न सिंह तोमर ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. हेमलता एवं मार्गदर्शक डॉ. एके सिंह एवं डॉ. बीके भारद्वाज उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप सिंह भदौरिया ने कि शिविर में बताया कि आगामी सात दिनों में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, श्रमदान, बौद्धिक चर्चा और व्यक्तित्व विकास के सत्रों में शिविरार्थी भाग लेंगे। डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा ही विकसित भारत की नींव है। डॉ. हेमलता ने छात्रों से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संचालन वरिष्ठ स्वयंसेवक दीपक दीक्षित ने किया। इस मौके पर व्यवस्थापक छोटू तोमर, प्रियांशी शर्मा, पूजा दंडोतिया, हर्षिता परिहार, आलोक कुमार वर्मा, ऋतिक, रणवीर, विद्याराम, रिंकू सहित 50 स्वयंसेवक मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









