सवर्ण समाज की सामाजिक गोष्ठी आज, स्वामी आनंद स्वरूप होंगे मुख्य वक्ता
Feb 22 2026
ग्वालियर। सवर्ण समाज समन्वय समिति (एस4) के तत्वाधान में रविवार को दोपहर 12 बजे से गोले का मंदिर स्थित इंद्रप्रस्थ गार्डन में सामाजिक गोष्ठी आयोजित की जा रही है, जिसके लिए शनिवार को इंद्रप्रस्थ गार्डन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक अखिलेश पांडे एवं एड. आशुतोष दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एस4 के संस्थापक एवं शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज होंगे। इसके अलावा वक्ता के रूप में पूर्व प्रधान आयुक्त भारत सरकार डॉ. अनूप श्रीवास्तव, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय करणी सेना डॉ. राज शेखावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना महिपाल सिंह मकराना, अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजीव सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को भी आयोजन समिति की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसमें सभी को जिम्मेदारियां बांटी गईं। उन्होंने बताया कि स्वामी आनंद स्वरूप सुबह 11 बजे महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मानस भवन पहुंचकर गोस्वामी तुलसीदास की पूजा अर्चना करेंगे। तत्पश्चात में गांधी रोड स्थित परशुराम चौराहे पहुंचेंगे, जहां भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की जाएगी। यहां समाज से भी धर्मेंद्र भारद्वाज द्वारा उन्हें फरसा भेंट किया जाएगा। इसके बाद वह गोले का मंदिर स्थित इंद्रप्रस्थ गार्डन पहुंचकर सामाजिक गोष्ठी को संबोधित करेंगे। भूमिपूजन में महेश मुदगल, संजीव गर्ग, जयवीर भारद्वाज, रामबाबू कटारे, हरिदास अग्रवाल, रामनारायण मिश्रा, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव राजा, शैलेंद्र सिंह राजावत आदि सवर्ण समाज के लोग उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









