पार्वती बाई गोखले विज्ञान महाविद्यालय में वार्षिकस्नेह सम्मेलन आयोजित
Feb 21 2026
ग्वालियर। मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा संचालित पार्वती बाई गोखले विज्ञान महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं निबंध, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, सलाद सज्जा, तात्कालिक भाषण, एकल गायन एवं एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
भूतपूर्व छात्र सम्मेलन के अंतर्गत महाविद्यालय की विद्यार्थियों एवं भूतपूर्व छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ श्रीमती इंदु बोहरा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन गुर्जर, कर्नल डीएस वर्मा, लेफ्टिनेंट गायत्री पांडे एवं मध्य भारत शिक्षा समिति के कोषाध्यक्ष वृंदावन लुड़ेले उपस्थित रहें। साथ ही मंच पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील पाठक डॉ स्वाति पेंडसे एवं डॉ शैलेंद्र सिंह सिकरवार भी मंचासीन रहे।
उपस्थित अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें आगे निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य भारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र बांदिल द्वारा की गई। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो बांदिल ने विद्यार्थियों को उत्तम चरित्र निर्माण की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन त्रिष्टुप चंसौलिया एवं आभार डॉ शैलेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा किया गया। वार्षिक स्नेह सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, विद्यार्थियों, समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों ने भोजन ग्रहण किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









