हमें गौ माता की रक्षा करना चाहिए-ऋषभ देवानंद
Feb 21 2026
ग्वालियर। दीनदयाल नगर स्थित रामभरोसे गिर्राज विंध्या सेवा एवं शिक्षा समिति द्वारा 23वां सुंदरकांड पाठ एवं कन्या विवाह में संपूर्ण सामान दिया गया। इस अवसर पर लाल टिपारा गौशाला के ऋषभ देवानंदन महाराज ने कन्या को आशीर्वाद दिया और गिर्राज विंध्या परिवार को गौ माता के प्रति अपना कर्तव्य निभाने का संकल्प दिलाया।
वही इस अवसर पर बेटी है तो कल है की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने गिर्राज विंध्या परिवार की बेटियों के लिए एक नई पहल का स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि हम आपके साथ हमेशा है। गिर्राज शर्मा ने दोनों की बातों का स्मरण कर आगामी समय में एक कन्या की संपूर्ण शादी का संकल्प लिया। संस्था संरक्षक राजीव कोठारी ने महाराज को शॉल श्रीफल देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर बालकिशन शर्मा, डॉ अखिलेश उपाध्याय, पीएस कुशवाह, रक्षपाल सिंह यादव, मोहित श्रीवास, सतीश श्रीवास्तव, साधना कोठारी, कविता तोमर, डॉ सोनम शर्मा, कपिल शर्मा, डॉ सुभाष कौरव, जितेंद्र शर्मा, उमेश शर्मा आदि सभी लोग उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









