हिन्दी साहित्य सभा की काव्यगोष्ठी सम्पन्न

Feb 16 2026

ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा की मासिक इंगित काव्य गोष्ठी नई सडक़ पर स्थित माधव महाविद्यालय में आयोजित की गई। इंगित काव्यगोष्ठी की अध्यक्षता माधव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार राज किशोर वाजपेयी अभय एवं विशिष्ट अतिथि डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी मछंड रहे। कार्यक्रम का संयोजन राम चरण रुचिर ने एवं संचालन कवियत्री श्वेता गर्ग स्वाति ने किया। प्रारंभ में सरस्वती वंदना सुमधुर स्वर में श्वेता गर्ग स्वाति ने प्रस्तुत की।
काव्य पाठ करने वाले में रचनाकार कमलेश कैस,डॉ अनिल कोचर, चेतराम सिंह भदौरिया, अमर सिंह यादव, दिनेश विकल, राजेश अवस्थी लावा, डॉ शिवकुमार शर्मा, डॉक्टर रमेश चंद्र त्रिपाठी मछंड, राजकिशोर वाजपेयी अभय, कुंदा जोगलेकर, विजय कृष्ण योगी, अभिषेक द्विवेदी, विद्यासागर चतुर्वेदी एडवोकेट, रश्मि राठौड़ झील एवं डॉ सुधीर चतुर्वेदी आदि ने श्रेष्ठ रचनाओं का पाठ किया।