आद्य शंकराचार्य की प्रतिमा के जीर्णोद्धार हेतु सौंपा ज्ञापन
Feb 20 2026
ग्वालियर। आदित्य वाहिनी ग्वालियर के शिष्टमंडल ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं वार्ड 58 की पार्षद श्रीमती अपर्णा पाटिल को इटालियन गार्डन स्थित आद्यशंकराचार्य की प्रतिमा के जीर्णोद्धार के संबंध में निगमायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि आद्य शंकराचार्य धर्म के प्रमुख स्तंभ माने जाते हैं। उन्होंने देश में चारों धामों की स्थापना कर सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। वर्तमान में इटालियन गार्डन में स्थापित उनकी प्रतिमा जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है जिससे श्रद्धालुओं एवं नागरिकों में असंतोष व्याप्त है। संगठन ने प्रतिमा के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं आसपास के परिसर की समुचित व्यवस्था की मांग की है।
पार्षद श्रीमती अपर्णा पाटिल ने संगठन की इस पहल का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय को नगर निगम परिषद की बैठक में उठाया जाएगा तथा शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण नगर निगम की प्राथमिकता है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि जल विहार महापौर कार्यालय के निकट स्थापित होने के बावजूद आद्य शंकराचार्य की प्रतिमा एवं प्रतिमा स्थल जीर्णोद्धार की प्रतीक्षा में है।
आदित्य वाहिनी यह भी मांग करती है कि इटालियन गार्डन का नाम आद्य शंकराचार्य के नाम पर किया जावे। आदित्य वाहिनी के आग्रह पर पार्षद श्रीमती अपर्णा पाटिल ने प्रतिमा स्थल पर उपस्थित होकर ज्ञापन लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एड. सुधीर शर्मा, आदित्य वाहिनी प्रमुख आलेख शर्मा, सहप्रमुख डॉ. वैभव शुक्ला, प्रो. ज्योति कुशवाह एवं पं. आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे। शिष्टमंडल ने प्रतिमा के शीघ्र जीर्णोद्धार कराए जाने का आग्रह करते हुए निगमायुक्त से सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









