छात्रों ने किया नशामुक्ति केंद्र का भ्रमण

Feb 15 2026

ग्वालियर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत गोहद के छात्रों ने ग्वालियर स्थित रमन शिक्षा समिति द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम ने छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति केंद्र में संचालित विभिन्न सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग आकर्षण और साथियों के प्रभाव में आकर नशे की ओर बढ़ रहा है। यदि समय रहते जागरूकता और मार्गदर्शन न दिया जाए तो यह प्रवृत्ति गंभीर सामाजिक समस्या का रूप ले सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने ग्रामों में नशामुक्ति के संदेशवाहक बनें और युवाओं को इस दलदल में जाने से रोकने का संकल्प लें। कार्यक्रम का संचालन अरविंद यादव ने किया। सचिव रामदास महौर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। 
इस अवसर पर अमित ढींगरा, त्योति चौहान, प्रीति मिश्रा, शिवानी, सुल्तान सिंह मौर्य, डॉ. प्रमोद मौर्य, ब्रम्हानंद सोनी, काजल परमार, प्रिया राठौर, नेंसी पाराशर उउपस्थित थीं।