शिव बारात का हुआ आयोजन
Feb 15 2026
ग्वालियर। ब्रह्माकुमारी संस्थान मालनपुर के द्वारा मालनपुर, डांग कुटीना, भारत मार्केट आदि स्थानों पर परमात्मा शिव की बारात निकाली गई। जगह-जगह पर परमात्मा के भक्तों ने बारातियों का स्वागत किया, पूजन किया और प्रसाद वितरण किया। यात्रा में शंकर और पार्वती की मनमोहक झांकी भी लगाई गई। जिसे देखकर लोग भाव विभोर हुए संचालीका ज्योति बहन ने नारे लगाकर लोगों को जागृत किया। सब पर्वों में पर्व महान, शिव रात्रि है पर्व महान (एक दो, एक दो, बीड़ी सिगरेट छोड़ दो) बीडी सिगरेट और शराब, मानव जीवन करें खराब इस प्रकार यात्रा के दौरान लोगों को नशा मुक्ति के लिए भी आग्रह कर परमात्मा के भोलेनाथ के नारे भी लगाए गए। यात्रा के अंतिम चरण में कलाकारों के द्वारा तांडव नृत्य और शिव विवाह का भी नाटक दिखाया गया। यात्रा में सृष्टि, अनामिका, अंजलि, अनु, कृष्णा, प्रसाद, सुनील, महेश, मिथलेश, विमला, नीलम, कमला, लक्ष्मी एवं बी एस स्कूल के प्रिंसिपल और और पुलिस की गाड़ी भी शामिल रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









