भोपाल विधानसभा घेराव में ग्वालियर से कांग्रेस जनों की भागीदारी होगी:सुरेन्द्र यादव
Feb 19 2026
ग्वालियर। कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक प्रभारियों की रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्षों नें नवनियुक्त संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान का हार फूल माला से स्वागत किया। बैठक में आगामी 24 फरवरी को भोपाल में प्रस्तावित विधानसभा घेराव तथा 20 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर र्चा कर अंतिम रूप दिया गया।
24 फरवरी को विधानसभा घेराव में कांग्रेस जनो की ऐतिहासिक भागीदारी के लिए विधानसभा प्रभारी बनाए गए है। जिसमें 15 ग्वालियर विधानसभा में राजू भदौरिया, 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा में राकेश अग्रवाल एवं 17 ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में विजय कुशवाह को प्रभारी बनाया गया है।
बैठक जिला में अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें लगातार किसान, मजदूर, युवा और गरीब विरोधी फैसले लेकर जनता की कमर तोडऩे में लगी हैं। भारत-अमेरिका ट्रेड डील और गरीब, मजदूर वर्ग को रोजगार की गांरटी देने वाली रोजरान्मुखी योजना मनरेगा का नाम बदलने एवं अधिकारों में कटौती जैसे फैसले गरीबों के हक पर सीधा डाका हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा सरकार द्वारा कफ सिरप कांड में जिम्मेदार मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सेना अधिकारी एवं महिलांओ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह एवं इंदोर के भागीरथपुरा में दूषित जलप्रदाय से हुई मौतों के लिए दोषि मंत्री कैलाष विजयवर्गीय आदि पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने आगे कहा कि आज 20 फरवरी शुक्रवार को ब्लॉक स्तर पर शाम 4 बजे पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। तथा 24 फरवरी को प्रात: 11 बजे भोपाल में होने वाले विधानसभा घेराव में ग्वालियर से ऐतिहासिक संख्या में कांग्रेसजन पहुंचकर सरकार को जनता की ताकत का अहसास कराएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









