व्यक्तित्व विकास में खेलों की अहम भूमिका: प्रो. सिसोदिया
Feb 19 2026
ग्वालियर। मानव रचना शिक्षा समिति के तत्वावधान में जीवाजी यूनिवर्सिटी के ग्राउंड पर मास्टर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन जेयू के डीसीडीसी प्रो. शांतिदेव सिसोदिया थे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की। स्वागत भाषण महामाया प्रसाद ने दिया।
टूर्नामेंट संयोजक बसंत सिंह राठौर ने बताया कि आयोजन में 8 टीमें भाग ले रही हैं, जो क्षेत्र में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है। पहला मैच चैलेंजर हजीरा व रॉयल किंग लश्कर की टीम के साथ हुआ। कांटे की टक्कर के मैच में चैलेंजर की टीम विजेता बनी। दूसरा मैच सुपर स्टार ठाठीपुर और फाइटर मुरार के मध्य खेला गया, जिसे ठाठीपुर ने जीता। तीसरा मैच डीडी नगर स्टाइकर एवं ब्लास्टर ठाठीपुर के बीच हुआ, जिसमें डीडी नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। अंतिम मैच पावर हिटर मुरार तथा राइजिंग स्टार हजीरा के मध्य खेला गया, जिस पर पावर हिटर ने कब्जा किया।
प्रो. शांतिदेव सिसोदिया ने कहा, खेल प्रतियोगिताएं युवाओं के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी अहम भूमिका निभाती है। विनोद अग्रवाल ने कहा, खेलों से छुपी प्रतिभाएं उभरकर सामने आती हैं। क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट अच्छी पहल है। इससे पहले मुख्य अतिथि ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। बाद में बसंत सिंह राठौर एवं महामाया प्रसाद ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









