कायस्थ छात्रावास में चित्रगुप्त चालीसा पाठ 22 फरवरी को

Feb 19 2026

ग्वालियर। कायस्थ छात्रावास दौलतगंज स्थित चित्रगुप्त धाम में भगवान श्री चित्रगुप्त के परिवार एवं समस्त देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा को दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर विधि मंत्रोच्चारण के साथ कई धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
संस्था के अध्यक्ष अभय चौधरी, सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि नव प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर रविवार 22 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रविवार 22 फरवरी को दोपहर 2 बजे से सुंदर कांड पाठ, हनुमान चालीसा, चित्रगुप्त चालीसा पाठ कर हवन व महाआरती एवं स्तुति के साथ ही भंडारा प्रसादी होंगे। इसी के साथ एक नई पहल करते हुए वरिष्ठ जन के मार्गदर्शन से वर्षगांठ, वैवाहिक वर्षगांठ मनाने के विचार को भी प्रतिमाह वाले धार्मिक आयोजन में शामिल कर लिया है। इसी श्रंखला में इस माह (फरबरी) के अंतर्गत 1 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक के बीच पडऩे वाले जन के वर्षगांठ एवं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर उन्हीं से पूजा पथ कराकर हवन पूजन का सौभाग्य प्राप्त होगा।
यह सारी पूजा पाठ पूर्णत: नि:शुल्क है। जिनकी भी वर्षगांठ वैवाहिक वर्षगांठ इस अवसर पर पड़ती हो तो वह चित्रगुप्त मंदिर दौलतगंज आकर वर्षा श्रीवास्तव से मिलकर अपना नाम लिखवा सकते है। सभी पदाधिकारियों ने अपील की है कि इस शुभ अवसर पर चित्रगुप्त धाम  पर आकर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा ले और पुण्य लाभ प्राप्त कर भगवान के आर्शीवाद का प्रसाद ग्रहण करें।