राजेश दंडोतिया को वस्त्र बुक ने किया सम्मानित

Feb 19 2026

ग्वालियर। ग्वालियर के एडीशनल एसपी रहे व अब इंदौर के एडीशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया का नाम इन दिनों पूरे देश में सायबर विशेषज्ञोंमें सबसे टाप पर है। पहले लोग इन्हें गुंडों, बदमाशों व डकैतों के लिए सिंघम अवतार के रूप में जानते थे, लेकिन अब बदलते युग में सायबर ठगों के बढते सायबर अपराधों के बीच उन्हें सायबर जगत का भी सिंघम माना जाने लगा है। उनके तेज तर्रार शैली व नालेज से सायबर अपराधों में जहां कमी आई है, वहीं सायबर अपराधी भी धडल्ले से पकडे जा रहे है। उन्होंने 1100 से अधिक सायबर जागरूकता सेशन कर रिकार्ड भी बनाया है। व्ल्र्ड बुक रिकार्डस लंदन ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया है।
इंदौर एडीशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने डयूटी पर रहते हुये 1100 साइबर अवेयरनेस सेशन पूरे कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जानकारी के अनुसार इतनी बडी संख्या में साइबर जागरूकता सेशन पूरे करने वाले वे देश के एकमात्र पुलिस अधिकारी बन गए है। स्कूल कालेज सरकारी-निजी संस्थान, पब्लिक कार्यक्रम, पाडकास्ट इंटरव्यू और वन टू वन सेशन के जरिए उन्होंने हजारो लोगों को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए। राजेश दंडोतिया की अब साइबर अपराधों में इतनी अधिक विशेषज्ञता हासिल है कि अब दूर दराज से लोग व अन्य जिलों की पुलिस भी उन्हें साइबर क्राइम पर व्याख्यान के लिये आमंत्रित करने लगी है। देशभर में साइबर क्राइम से संबंधित व्याख्यान के लिए उन्हें बुलाया भी जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अभी हाल ही में 1100 साइबर अवेयरनेस सेशन भी पूरे कर एक रिकार्ड बनाया है।
मुख्यमंत्री, डीजीपीभी कर चुके है सराहना
राजेश दंडोतिया द्वारा साइबर क्षेत्र में साइबर क्राइम रोकने के लिये की जा रही पहल, नवाचार पर मुख्यमंत्री डा मोहन यादव, डीजीपी मध्यप्रदेश कैलाश मकवाना व इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह भी उनकी सराहना कर चुके है। एडीशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया को विभिन्न अवार्डभी मिले है। इनमें प्रमुख रूप से अशोक अवार्ड दिल्ली सेन्ट्रल, डीजीडीआईएससी अवार्ड, कर्मवीर अवार्ड, ईटीवी के सितारे, एफसीआरएफके साथ ही मेरीलैंड यूनीवर्सिटी अमेरिका से मानसेवी डाक्टरेट की उपाधि भी मिली है।
एडीशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने साइबर सेफटी पुलिसिंगऔर पब्लिक अवेयरनेस, कंट्रीव्यूटिंग सिग्नी फिकेंटली टू डिजीटल लिटरेसी एंडरिस्पोंसिबल आन लाइन विहेवियर इन इंडिया जैसे प्रमुख मुददों पर चार से अधिकपुस्तकें लिखी है।