महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का ऐतिहासिक कदम-नवीन चौधरी
Feb 19 2026
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी ने लाड़ली बहनों के लिए 23,882 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान का स्वागत करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।उन्होंने कहा, लाड़ली बहना योजना के लिए इतना बड़ा बजट प्रावधान हमारी सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बहनों के आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का माध्यम है। इस योजना से प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को सीधे लाभ मिलेगा, परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में महिलाओं की भागीदारी और भी सशक्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पारदर्शी क्रियान्वयन के जरिए यह पहल प्रदेश के विकास को नई गति देगी।
बजट में1 लाख सोलर पंप, 25 हजार करोड़ रुपये का कृषि ऋण, और पीएम फसल बीमा योजना के लिए 1299 करोड़ रुपये का प्रावधान। युवाओं के लिएएक साल में एक लाख नई नौकरियों की घोषणा, और छात्रवृत्ति के लिए 986 करोड़ रुपये का प्रावधान। कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण। स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये, और सांदीपनि विद्यालय के लिए 3892 करोड़ रुपये का प्रावधान।
श्री चौधरी ने कहा कि यह बजट माननीय प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर हाथ को काम, हर युवा को रोजगार मिलेगा। हर नारी को न्याय हमारी सरकार का उद्देश्य है। हम देश के तीसरे युवा प्रदेश हैं। युवाओं के हाथ को काम मिले ये हमारा संकल्प है हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। युवाओं को रोजगार देना।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









