सरकार का निर्णय समाज के वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंद वर्ग के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है-अभय चौधरी
Feb 19 2026
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए बजट में 50 करोड़ रुपये के प्रावधान का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय समाज के वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंद वर्ग के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान एक सराहनीय कदम है। हमारी सरकार सदैव से मानती रही है कि विकास केवल सडक़ों और भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को सशक्त करना भी उतना ही आवश्यक है। वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर देना सामाजिक समरसता को मजबूत करेगा।
इस योजना से न केवल श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से यह योजना समाज के बड़े वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









