सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध-धर्मेंद्र सिंह कुशवाह

Feb 19 2026

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला मंत्री एवं पूर्व पार्षद धर्मेंद्र सिंह कुशवाह ने 8वीं तक के छात्रों को टेट्रा पैक में दूध उपलब्ध कराने के बजट प्रावधान का स्वागत करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने कहा, हमारी सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 8वीं तक के विद्यार्थियों को टेट्रा पैक में दूध उपलब्ध कराने का निर्णय यह सुनिश्चित करेगा कि उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक आहार मिले। बेहतर पोषण से बच्चों की शारीरिक और मानसिक क्षमता दोनों का विकास होगा। यह पहल न केवल कुपोषण को कम करने में सहायक होगी, बल्कि स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने में भी मददगार साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन से इस योजना का लाभ प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों तक पहुंचेगा।