सीमा सुरक्षा बल अकादमी में सहायक कमांडेंट क्रमांक-52 की दीक्षांत परेड संपन्न
Feb 14 2026
टेकनपुर/ ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल अकादमी में सहायक कमाण्डेन्ट (सीधी भर्ती) क्रमांक- 52 की दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में कुल 71 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्य अतिथि महानिदेशक बीएसएफ प्रवीण कुमार को सलामी दी।
अकादमी के निदेशक आनंद प्रताप सिंह, ब्रजेश कुमार संयुक्त निदेशक एवं मुख्य अनुदेशक, अधिकारी प्रशिक्षण केन्द्र के कमाण्डर राजेश कुमार महानिरीक्षक वरिष्ठ प्रशिक्षक तथा अधिकारी प्रशिक्षण केन्द्र की प्रशिक्षण टीम के कुशल मार्गदर्शन में इन अधिकारियों ने कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने आपको देश की सीमाओं की देखभाल के लिए सक्षम बनाया है। ज्ञातव्य है कि मानसिक सजगता, शारीरिक योग्यता तथा बुद्धि की तीक्ष्णता के आधार पर अखिल भारतीय खुली स्पर्धा के माध्यम से चुने गए इन युवा अधिकारियों में 58 स्नातक तथा 13 स्नात्कोत्तर की शैक्षणिक योग्यता रखते हैं। पास आऊट होने वाले अधिकारी देश के अलग-अलग राज्यों से संबंध रखते हैं।
इन प्रशिक्षु अधिकारियों को 52 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण की भट्टी में फौलाद की तरह कौशल, तपाकर सीमा सुरक्षा बल की कुशल प्रशिक्षण टीम ने इन्हें शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल युद्ध निशानेबाजी, बिना हथियार लडऩे की कला, विधि व कानून मानवाधिकार अधिनियम पुलिस की रोजमर्रा की कार्यवाही आपदा प्रबंधन, मैप रीडिंग सीमा की निगरानी आतंकवाद व उग्रवादियों से लडऩे जैसे विषयों के साथ वाहन चलाना कम्प्युटर प्रशिक्षण तैराकी घुड़सवारी और एडवेन्चर ट्रेनिंग का भी गहन प्रशिक्षण दिया गया है। ट्रेनिंग के दौरान इनके व्यक्तित्व को संवारने चरित्र निर्माण तथा नेतृत्व क्षमता को विकसित करने पर विशेष कार्यक्रम चलाये गये हैं।
सुरक्षा बल ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि महानिदेशक प्रवीण कुमार ने परेड का निरीक्षण कर प्रशिक्षु अधिकारियों को ट्राफियां वितरित की जिसमें ऑल राउण्ड सर्वोत्तम की ट्राफी सुनील कुमार को दी गयी।
मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में युवा अधिकारियों की परेड एवं टर्न आउट जोश व प्रर्दशन की बहुत सराहना की। मुख्य अतिथि ने अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एंव उनकी प्रशिक्षण टीम को बधाई दी और कहा कि आपने प्रशिक्षुओं को एक सामान्य व्यक्ति से एक दृढ़ तथा योग्य लीडर के रूप में निखारा है। साथ ही उन्होने प्रशिक्षु अधिकारियों के माता-पिता को भी बहुत-बहुत धन्यवाद दिया कि उन्होने अपने सपूत एवं सपुत्री को देश सेवा के लिये भेजा है। परेड के उपरान्त मुख्य अतिथि महानिदेशक प्रवीण कुमार ने परेड के समाप्त होने के बाद उपस्थिति अभिभावकों तथा दर्शकों के मनोरंजन के लिये शानदार डॉग शो का प्रदर्शन किया गया जिसका लोगों ने बहुत लुत्फ उठाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









