भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष तोमर को ज्ञापन सौपा
Feb 14 2026
ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को ज्ञापन सोपा। आवेदकों और छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमिताओं और पारदर्शिता के अभाव का आरोप लगाया है।
ज्ञापन में शिकायत के प्रमुख बिंदु- भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं, जिनमें पारदर्शिता का अभाव है। उच्च न्यायालय में लंबित रिट याचिका के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने साक्षात्कार और नियुक्ति की कार्यवाही की। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है, जिससे चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की सूची और स्कोर कार्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराए गए। सहायक प्राध्यापक (मृदा विज्ञान) पद हेतु नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितताएं पाई गई हैं।
ज्ञापन द्वारा नियुक्तियों को निरस्त करना, जांच कराना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना, कुलपति की जांच, भर्ती प्रक्रिया पुन: प्रारंभ किया जाए, की मांग की गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









