महिला ने फांसी लगाकर जान दी, 6 महीने पहले की थी लव मैरिज
Feb 13 2026
ग्वालियर। लव मैरिज के करीब 6 महीने बाद नवविवाहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पति और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। यह घटना शहर के सिरोल थाना क्षेत्र की है।
मृतका की पहचान वैष्णवी उर्फ प्राची के रूप में हुई है, जो जीडीए कॉलोनी की निवासी थी। करीब 6 महीने पहले प्राची ने अपने परिवार के विरोध के बावजूद पुरानी छावनी निवासी राजू उर्फ सत्यनारायण भदौरिया से मंदिर में और स्टांप पेपर पर लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में सिरोल थाना क्षेत्र की ईस्ट मैरेडियन मल्टी में किराए के फ्लैट में रह रहे थे।
इसी दौरान प्राची को पता चला कि उसका पति राजू पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। यह जानकारी मिलते ही प्राची राजू के घर पहुंची, जहां राजू, उसकी पत्नी और उसके पिता ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद प्राची सीधे अपने फ्लैट पर लौटी और पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में प्राची ने स्पष्ट रूप से अपने पति राजू और ससुराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। सूचना मिलने पर सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक प्राची के चाचा संजय सिंह चौहान का आरोप है कि उनकी भतीजी को उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए मार डाला है, उन्होंने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
सिरोल थाना पुलिस ने बताया कि एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नवविवाहिता ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने अपने पति और ससुराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









