ऊर्जा मंत्री के बेटे की शादी में मुख्यमंत्री यादव, केंद्रीय मंत्री सिंधिया व अंय मंत्रियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया

Feb 13 2026

ग्वालियर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह तोमर (सागर) के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। यह विवाह ग्वालियर के होटल ताज (ऊषा किरण पैलेस) में संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवदंपति को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने ऊर्जा मंत्री तोमर को पुत्र के विवाह पर शुभकामनाएं और बधाई भी दी। इस शादी समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई वीवीआईपी और भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हुए।