जुआ खेलते 17 को पकड़ा, 1.94 लाख नगदी और मोबाइल बरामद

Feb 13 2026

ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र में गत रात पुलिस ने एक किराए के मकान पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए 17 लोगों को पकड़ा है। कार्रवाई शिवनगर कॉलोनी, बड़ागांव में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 1 लाख 94 हजार रुपये नकद, 17 मोबाइल फोन और पांच ताश की गड्डियां जब्त कीं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
थाना प्रभारी मैना पटेल सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिली थी कि शिवनगर कॉलोनी बड़ागांव स्थित एक मकान में जुए का फड़ संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। अंदर 17 लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते मिले।
दबिश के दौरान पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने 17 लोगों को मौके से पकड़ लिया, जबकि कुछ आरोपी भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े आरोपियों में बृज किशोर पुत्र जनवेद यादव, निवासी बंसीपुर मुरार, देवसिंह कुशवाह पुत्र हरप्रसाद कुशवाह निवासी शिवनगर बड़ागांव मुरार, बदन सिंह पुत्र भंवर सिंह राणा निवासी बिजौली, हरिओम पुत्र काशीराम प्रजापति निवासी खुरैरी बड़ागांव मुरार, लज्जाराम यादव निवासी गेरू वाला बांग्ला मुरार, गिर्राज सिंह पुत्र धीरज सिंह गुर्जर निवासी अभिनंदन वाटिका गोला का मंदिर, कल्याण उर्फ कल्ली पुत्र रामस्वरूप यादव निवासी अमरपाली कॉलोनी बड़ागांव, मानसिंह पुत्र पातीराम जाटव निवासी खुरैरी बड़ागांव मुरार, देवेंद्र उपाध्याय पुत्र कृष्णकुमार उपाध्याय निवासी तृप्ति नगर थाटीपुर, अनिल पुत्र भगवानदास जाटव निवासी बड़ागांव मुरार, मानसिंह पुत्र प्रहलाद कुशवाह निवासी बिजौली, शिवसिंह पुत्र भूपसिंह कुशवाह निवासी खुरैरी बड़ागांव, अजब सिंह पुत्र प्रेमसिंह जाटव निवासी बड़ागांव, दशरथ सिंह पुत्र रामसनेही कुशवाह निवासी बड़ागांव, मुनीम शर्मा पुत्र लक्ष्मीनारायण शर्मा निवासी भिंड, सतीश पुत्र भगवानदास जाटव निवासी बड़ागांव, चंद्रशेखर जाटव पुत्र गोविंद सिंह जाटव निवासी बिजौली आदि है। कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।