मुझे निर्देश न दें, भाषा का सही इस्तेमाल करें-तुलसीराम सिलावट

Feb 12 2026

ग्वालियर। जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट गुरुवार को मुरार सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में सिंधिया के दौरे से जुड़े सवाल पर वे भडक़ गए और प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने उन्हें निर्देश न दें और भाषा का सही इस्तेमाल करने की बात कही।
पत्रकार ने मंत्री सिलावट से उनसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे के समय ही ग्वालियर में सक्रिय होने को लेकर सवाल पूछा था। सवाल सुनकर मंत्री सिलावट ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने रिपोर्टर से कहा, आप मुझे निर्देश नहीं देंगे। भाषा का सही इस्तेमाल करें।
सिलावट ने आगे कहा कि वे किसी को यह पूछने का अधिकार नहीं देते हैं कि वे कब और कितनी बार ग्वालियर आते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका पूरा लेखा-जोखा पार्टी और सरकार के पास उपलब्ध है।
मंत्री ने पत्रकार को चुनौती देते हुए कहा, मेरा साल भर का चार्ट उठा लो, फिर बात करना। उन्होंने यह भी पूछा कि एक प्रभारी मंत्री कितनी बार आता है, यह सवाल पूछने का क्या औचित्य है।