प्रभारी मंत्री ने आईजी, कलेक्टर से बैठक में ओलावृष्टि एवं डबरा की घटना पर की चर्चा
Feb 12 2026
ग्वालियर। ग्वालियर प्रवास पर आए प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुरार सर्किट हाउस आईजी अरविंद सक्सेना एवं कलेक्टर रूचिका चौहान के साथ जिले में हुई ओलावृष्टि एवं डबरा में नवनिर्मित नवगृह शक्तिपीठ में कलश वितरण के दौरान हुई महिला की मौत के बारे में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नवगृह शक्तिपीठ पर समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
गुरूवार को प्रभारी मंत्री तुलसी राम सिलावट ग्वालियर प्रवास पर आए थे, प्रवास के दौरान उन्होंने जिले में ओलावृष्टि पर कलेक्टर रूचिका चौहान से चर्चा की और निर्देश दिए कि ओलावृष्टि से पीडि़त एक भी किसान सूची में शामिल होने से नहीं छूटना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहाकि सभी पीडि़त किसानों को मुआवजा मिले।
इसके साथ ही उन्होंने डबरा नवनिर्मित नवगृह मंदिर में कलश वितरण के दौरान हुए हादसे की पूरी जानकारी ली और सभी घायलों को उपचार की व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विधायक मोहन सिंह राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।
बैठक में विधायक भितरवार मोहन सिंह राठौर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह, सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत, एसडीएम भितरवार राजीव समाधिया सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









