आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया
Feb 12 2026
ग्वालियर। समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारी महासंघ एव मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरूवार को मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह के नेतृत्व में मुरार सर्किट हाउस पर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को जिला स्तरीय एवं प्रदेश स्तरीय प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
समस्त स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी महासंघ एव मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आंदोलन के तीसरे चरण में गुरूवार को मुरार सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को नियमित संविदा आउटसोर्स कर्मचारियों ने पोषण पुनर्वास केंद्र, डबरा भितरवार बरई में कई वर्षों से सेवाएं दे रहे आउट सोर्स कर्मचारियों को 3 माह वेतन नहीं दिया गया जिससे उन सभी आउट सोर्स कर्मचारियों के परिवार रोजी रोटी के संकट से गुजर रहे एवं न्याय उचित 14 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया निराकरण न होने की स्थिति में 23 फरवरी से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
ज्ञापन देने वालों में स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ संभागीय अध्यक्ष हुकम सिंह राजे, जिला अध्यक्ष सोमिल जैन, उपाध्यक्ष रमजान खान अमित धाकड़, विनय भदोरिया, नीरज शर्मा, अखिलेश दिनेश सिकरवार आदि कई उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









