वीरपुर बांध में अज्ञात युवक का मिला शव

Feb 12 2026

ग्वालियर। गिरवाई थाना क्षेत्र के वीरपुर बांध में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। बांध में युवक का शव तैरने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी शिनाखती करने के लिए आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका।
शव पूरी तरह से फूल चुका है और दुर्गध मार रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत कैसे हुई इसका पता तो जांच के बाद चलेगा। अभी पूछताछ चल रही है।