जिला उपाध्यक्ष बनने पर सिंधिया से आशीर्वाद लिया सत्येन्द्र शर्मा ने

Feb 12 2026

ग्वालियर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भाजपा जिला ग्वालियर महानगर के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर आशीर्वाद लिया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा को संगठन को मजबूत बनाने और अच्छे से अच्छा कार्य करने के निर्देश दिए।
भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर महानगर उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को विश्वास दिलाया कि पार्टी की रीति नीति के अनुरूप संगठन की मजबूती के लिए समर्पण भाव से कार्य करेंगे।