प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष बने अशोक गर्ग

Feb 12 2026

ग्वालियर। प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक कार्यालय पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मचल वेस एवं प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया, राष्ट्रीय संयोजक श्याम श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक अशोक सोनी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र झा, साथ ही विभिन्न पदों पर आसीन राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, संभाग पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई।
इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद सिंह पवैया द्वारा ग्वालियर संभाग के लिए अशोक गर्ग को प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ का संभागीय अध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया द्वारा संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों को लेकर विचार मंथन किया गया।
नवनिर्वाचित संभागीय अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बातचीत के दौरान बताया कि संभाग और जिला स्तर पर संगठन से चर्चा कर नियुक्तियां दी गई है।
प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के संभागीय अध्यक्ष अशोक गर्ग ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया के साथ समस्त राष्ट्रीय टीम, राज्य स्तरीय टीम के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि सभी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। सदैव पत्रकार हितों में प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के साथ खड़े रहेंगे। अशोक गर्ग ने सभी पदाधिकारियों का अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया है।