समर्पण दिवस पर आजीवन सहयोग निधि प्रारंभ

Feb 11 2026

ग्वालियर। भाजपा के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय कि पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समर्पण दिवस का आयोजन आजीवन सहयोग निधि के रूप मे पंडित दीनदयाल पुण्यतिथि पर प्रारंभ हुआ। आज आजीवन सहयोग निधि की 25 लाख रुपए के चैक प्रथम दिवस प्राप्त हुए।
इस अवसर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने कहा कि उन्होंने भाजपा के पितृ पुरूष कुशभाऊ ठाकरे का वह वक्तव्य दोहराया कि पार्टी उद्योगपतियों से नहीं, अपितु भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से संचालित होती हैं।
इसी क्रम में पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि एकात्मक मानववाद के प्रणेता के आर्थिक चिंतन का स्वरूप आज राष्ट्र में परीक्षित हो रहा हैं। 
मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, कमल माखीजानी, वेदप्रकाश शर्मा, अभय चौधरी, मुन्नालाल गोयल, जवाहर प्रजापति, बिट्टू तोमर, राजू पलैया, रामेश्वर भदौरिया, ललित नागपाल, राजू कुकरेजा मौजूद थे।
इस अवसर पर विकास साहू, आशीष प्रताप राठौर, राघवेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, रेशु राजावत, अंजलि रायजादा, हेमलता भदौरिया, सतीश बोहरे, मुलायम सिंह, प्रिया तोमर, मुकेश दुबे, झवर सिंह, शिव सिंह, वंदना प्रेमी,राजू सेंगर,कुलदीप शर्मा, नरसिंह राठौर, रानू शर्मा, शीतल सिंह, डॉ निशिकांत मोघे, डॉ वंदना प्रेमी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।