जेएएच अधीक्षक और उप अधीक्षक का सर्व समाज द्वारा किया गया सम्मान

Feb 11 2026

ग्वालियर। सर्व समाज द्वारा ग्वालियर चंबल संभाग के स्वास्थ्य सेवाओं का केन्द्र बिन्दु जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सैना एवं सहायक अधीक्षक डॉ. माखनलाल माहौर का सम्मान किया गया।
बुधवार को ग्वालियर शहर के सर्व समाज जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख एवं अन्य सभी समाजों के प्रतिनिधियों द्वारा यह सम्मान किया गया। यह सम्मान उन्हे उनके द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप अस्पताल में आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा, उपचार उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयासों के लिए किया गया।
इस अवसर पर अधीक्षक सुधीर सक्सेना एवं सहायक अधीक्षक माखनलाल माहौर को पुष्पहार, अंग वस्त्र एवं शॉल पहिना कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के सभी जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों की सेवा, व्यवस्थाओं में सुधार एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए डाक्टर सुधीर सक्सेना और डाक्टर मोहनलाल माहौर के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त कर सभी ने अस्पताल में इसी प्रकार जनसेवा की भावना से कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम में शशिकांत भटनागर, प्रभात बित्थरिया, दिनेश जैन, राजीव श्रीवास्तव, कमल आहूजा, गोपाल जाटव, महेश कुशवाह, मौहम्मद रहीश,  पंकज मिश्रा, मंयक जैन, लक्की बत्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।