कांग्रेस अनुशासन समिति का गठन

Feb 11 2026

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस की नई अनुशासन समिति का गठन किया गया है। जिसमें संयोजक अरुण कैन एवं सह संयोजक प्रेम सिंह यादव को बनाया गया है। सदस्य के रूप में दशरथ सिंह पटेल, राजकुमार शर्मा, जेएच जाफरी, पवन मिश्रा, रविंद्र भदौरिया, मीनू परिहार एवं रामबाबू श्रीवास को लिया गया है।
इसमें पूर्व संयोजक महाराज सिंह पटेल को स्थान नहीं मिला है। जबकि सदस्य बनाए गए राजकुमार शर्मा वर्ष 1986 में गठित अनुशासन समिति में भी सदस्य रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सबसे ऊपर है। जब हम अनुशासित रहेंगे, तब ही हम जनता की आवाज बन सकेंगे। यह अनुशासन समिति किसी को दंडित करने के लिए नहीं, बल्कि पार्टी कोमजबूत और एकजुट रखने के लिए बनाई गई है। समिति हर शिकायत पर निष्पक्ष जांच करेगी और सर्वसम्मति से फैसला लेकर कमेटी को सौंपेगी।
समन्वय समिति ने लिए कई निर्णय
शहर जिला कांग्रेस समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर आयोजित की गई, जिसमें कई निर्णय लिए गए। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, डॉ. देवेन्द्र शर्मा, राहुल शर्मा, संजय सिंह राठौर, दशरथ सिंह गुर्जर, महाराज सिंह पटेल, हरिओम शर्मा, मीनू परिहार, हरेन्द्र गुर्जर, इरफान खान, चैन सिंह राजपूत, देशराज भार्गव, रामबाबू श्रीवास उपस्थित रहे।