केरल चुनाव में जीते भाजपा नेताओं का किया रेलवे स्टेशन पर स्वागत
Feb 11 2026
भारतीय जनता पार्टी केरला के निर्वाचित पार्षदगण और महापौर का केरला एक्सप्रेस से दिल्ली जाते समय ग्वालियर रेलवे स्टेशन भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सभी जनप्रतिनिधियों का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने बताया कि यह प्रथम अवसर है जब केरल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की प्रचंड व ऐतिहासिक विजय हुई है।
जिला अध्यक्ष जयप्रकाश एवं पूर्व सांसद से चर्चा करते हुए केरल में तिरुअनंतपुरम से चुने भाजपा के प्रथम महापौर बी राजेश ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओ के वर्षो के कठिन संघर्ष, त्याग, तपस्या एवं सैकड़ा कार्यकर्ताओ के बलिदान के परिणाम स्वरुप प्रचंड बहुमत पहली बार केरल मे प्राप्त है।
स्वागत करने वालों में पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, कमल माखीजानी, जवाहर प्रजापति, बिट्टू तोमर, राजू पलैया, विकास साहू, प्रिया तोमर, रेशु राजावत, चन्दन पटेल, राघवेंद्र शर्मा, डॉ निशिकांत मोघे, गौरव बाजपेई, आलोक आहूजा, नितेश थापक, अध्यक्ष खंडेलवाल, विनोद शर्मा, मुलायम सिंह, मुकेश दुबे, शिव सिंह, चिंटू परमार, लवी डॉ अंजलि रायजादा, महेंद्र सोलंकी, बेटू शर्मा, आदि शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









