संघ कार्य ईश्वरीय कार्य, संस्कृति और मूल्यों से जुडऩा आवश्यक: सबनानी

Feb 11 2026

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है और समाज को अपनी संस्कृति एवं मूल जड़ों से जोड़े रखने का कार्य संघ निरंतर कर रहा है। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग संघ चालक प्रहलाद सबनानी ने केशव नगर द्वारा गजराराजा स्कूल परिसर स्थित विद्या भारती कार्यालय में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए।
श्री सबनानी ने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को विश्व पटल पर स्थापित किया था। आज के समय में भी समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसी दिशा में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लश्कर जिला 5 संघचालक सुनील पाठक ने की। इस अवसर पर केशव नगर संघचालक हीरालाल मंडेलिया भी मंचासीन रहे।