सर्वे भवन्तु सुखिन समिति ने बेटियों को स्वेटर भेंट किए

Feb 11 2026

ग्वालियर। सर्वे भवन्तु सुखिन समिति द्वारा स्वामी विवेकानन्द जयंती 12 जनवरी से अब तक गरीब बेटियों को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर भेंट किए गए। जिसमें महर्षि बाल्मीकि विद्यालय, ईंट भ_ा पर मजदूरों के बच्चों, विवेकानंद नीडम में संचालित आनंदालय के बच्चों, सेवा भारती द्वारा संचालित बालिका छात्रावास की बेटियों सहित 125 स्वेटर वितरित किए गए।
समिति अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति ने बताया कि संस्था सर्वे भवन्तु सुखिन समिति अपने नाम के अनुसार निरंतर विभिन्न सेवा कार्यों में लगी है। यह अभियान स्वामी विवेकानन्द की जयंती से प्रारंभ किया गया। स्वामी जी का ही आदर्श था कि गरीब की, बीमार की असहाय की सेवा करना ही ईश्वर की पूजा पाठ से अधिक श्रेष्ठ कार्य है। इसी क्रम में समिति द्वारा निरंतर भोजन वितरण, वस्त्र वितरण, चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं।
वितरण कार्य में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व निदेशक गिरिराज गोयल, जन अभियान परिषद के सुशील बरुआ, धर्मेंद्र दीक्षित, श्रीमति प्रीति बाजपेई, बाल कल्याण समिति सदस्य द्वय श्रीमती अंजू भदौरिया, संतोष शर्मा, सेवा भारती महानगर सचिव डा सुरेंद्र प्रधान, एड रेनु जैन, अरुण सिंह चौहान, गजेन्द्र सिंह तोमर, भावना प्रजापति एवं अन्य गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे।