क्रिएटिव हाउस के संयोजक राधेश्याम भाकर बने

Feb 11 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स के क्रिएटिव हाउस की बैठक होटल सेलिब्रेशन इन में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ व्यवसाई राधेश्याम भाकर को संयोजक, ओमप्रकाश अग्रवाल एवं महेश मुद्गल को सह संयोजक बनाया गया। यह तीनों पदाधिकारी रणनीति बनाने के साथ प्रत्याशी चयन में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
इसके लिए यह 11 सदस्यीय कोर कमेटी गठित कर बैठक आयोजित करेंगे। अब तक चेंबर के पूर्व अध्यक्ष विष्णु प्रसाद गर्ग संयोजक थे। उनके निधन के पश्चात उक्त व्यक्तियों को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में विजय गोयल, हेमंत गुप्ता, सुरेश बंसल, प्रमोद अग्रवाल जगदीश मित्तल, किशन मुद्गल, उमेश उप्पल आदि उपस्थित रहे।