भाजपा महानगर की जिला कार्यकारिणी घोषित

Feb 11 2026

ग्वालियर। भाजपा महानगर एवं ग्रामीण इकाई की जिला कार्यकारिणी की घोषणा महानगर व ग्रामीण के अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया व प्रेम सिंह राजपूत ने प्रदेश नेतृत्व की सहमति से की। महानगर की 34 सदस्यीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष का दबदबा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के तीन और विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के दो, सांसद भारत सिंह कुशवाह के एक, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के एक और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के दो व प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के एक समर्थक को स्थान मिला है। कार्यकारिणी में संघ के भी दो नाम हैं। जिला कार्यकारिणी सामान्य वर्ग को प्राथमिकता दी गई है।
महानगर व ग्रामीण अध्यक्ष का कहना है कि कार्यकारिणी हर वर्ग को भागीदारी दी गई है। महानगर भाजपा की कार्यकारिणी में 34 सदस्यीयों में सात उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और दो सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
महानगर भाजपा की कार्यकारिणी में अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, उपाध्यक्ष विनय जैन, केशव मांझी, राघवेंद्र शर्मा, कनवर किशोर मंगलानी, सत्येंद्र शर्मा, विकास साहू, लता सिंह, महामंत्री जवाहर प्रजापति, धर्मेंद्र तोमर बिट्टू, राजू पलैया, मंत्री अजय द्विवेदी, कुलदीप चतुर्वेदी, चंदन पटेल, रेशू राजावत, प्रीती थोराट, प्रिया तोमर, आलोक श्रीवास्तव, अमित बंसल, कोषाध्यक्ष अमित जैन, सह कोषाध्यक्ष उमेश जोशी, नंदनी गणफुले, कार्यालय मंत्री राघवेंद्र सिंह कुशवाह, सह कार्यालय मंत्री बिरजू शिवहरे, रवि पांडे, मीडिया प्रभारी निशिकांत मोघे, सह मीडिया प्रभारी नूतन श्रीवास्तव, डा. वंदना भूपेंद्र प्रेमी, सोशल मीडिया संयोजक संतोष राजौरिया, सह संयोजक सोशल मीडिया प्रभारी आलोक आहूजा, नीतेश थापक, आइटी संयोजक गौरव वाजपेयी, सह संयोजक आइटी संजीव बोहरे, मन की बात प्रभारी धारा सिंह सेंगर, सह प्रभारी का दायित्व रूपेंद्र चौहान ढपली को सौंपा गया है।