छात्रों ने जाना डिजिटल लाइब्रेरी का महत्व
Feb 10 2026
ग्वालियर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बीएसएफ अकादमी टेकनपुर ग्वालियर के छात्र-छात्राओं ने शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकालय की कार्यप्रणाली एवं आधुनिक डिजिटल सेवाओं की जानकारी देना था। भ्रमण के दौरान छात्रों को बताया गया कि पुस्तकालय में पुस्तकों का वर्गीकरण, रख-रखाव एवं पाठकों को सेवाएं किस प्रकार प्रदान की जाती हैं। भ्रमण में शामिल लगभग 100 विद्यार्थियों ने पुस्तकालय की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया।
क्षेत्रीय ग्रंथपाल राकेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय में उपलब्ध डिजिटल सेवाओं, ई-बुक्स, डिजिटल कैटलॉग, कम्प्यूटर लैब, किड्स जोन तथा शोध से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी।
उन्होने बताया कि वर्तमान समय में पुस्तकालय केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि डिजिटल माध्यम से ज्ञान का बड़ा केंद्र बन चुके हैं, विद्यार्थियों ने पुस्तकालय की कार्यप्रणाली को समझते हुये गहरी रूचि दिखाई।
इस अवसर पर ग्रंथपाल पूजा साहू, अनीता औडिय़ा, आकाश पाल, कमल चामडिय़ा सहित स्कूल एवं पुस्तकालय के अन्य स्टाफगण उपस्थिति थें, राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









