पड़ाव थाना जीआरपी पुलिस के संरक्षण में प्लेटफॉर्म नंबर 4 के बाहर खुलेआम देह व्यापार

Feb 09 2026

ग्वालियर। पड़ाव थाना पुलिस और जीआरपी पुलिस के संरक्षण में स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 के बाहर खुलेआम देह व्यापार होता है। कहा जाता है कि देह व्यापार में शामिल महिलाएं ग्राहकों को निजी होटलों में ले जाती हैं। जहां से कथित तौर पर होटल संचालकों द्वारा दोनों थानों तक मोटी रकम पहुंचाई जाती है। 
इसी कारण स्टेशन से आने-जाने वाली सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालात ऐसे बन गए हैं कि मेन रोड पर आम महिलाओं का खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।