गुरु रविदास सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित

Feb 09 2026

ग्वालियर। गुरु रविदास सेवा समिति ग्वालियर द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती के अवसर पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह रेसकोर्स रोड स्थित एलएनआईपीई के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेमचन्द बैरवा उपमुख्यमंत्री राजस्थान एवं अध्यक्षता लालसिंह आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूसूचित जाति मोर्चा द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया , भगवान सिंह परमार, विवेक शेजवलकर उपस्थित रहे।