युवा एवं महिला महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन
Feb 09 2026
ग्वालियर। एसोसिएशन आफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवं ग्वालियर व्यापार मेला के संयुक्त तत्वावधान में 2 फरवरी से 7 फरवरी तक आयोजित युवा एवं महिला महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एएसपी यातायात अनु बेनीवाल एवं विशिष्ट अतिथि सुरेश गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने की।
कार्यक्रम में एएसपी यातायात अनु बेनीवाल ने कहा कि ग्वालियर मेला शहर की शान है और इस मेले में महिलाओं, युवाओं और बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन होना बड़ी बात है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों के कौशल में निखार आता है। इस तरह के आयोजन में महिलाओं की भागीदारी और बढऩी चाहिए। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन एवं रचनात्मक कार्य किए जाते हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ाया किया जा सके। इस अवसर पर 150 प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया। साथ ही निर्णायक मंडल के अतुल पारिख, विनीता पंजवानी, अमित कोठारी, डा. रुपाली गोखले, संध्या प्रमोद वापट को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समिति के सदस्य सुभाष अग्रवाल, नूपुर गोयल, ललिता बंसल, वंदना पाठक, अशोक जैन, धीरज गोयल, राजेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









